साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 25 नवंबर (पैगाम-ए-जगत) :- डिप्टी कमिश्नर-कम-प्रमुख जनगणना अधिकारी, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, श्री अदित्य डचलवाल के नेतृत्व में जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में जनगणना-2027 के मद्देनजर स्व-गणना अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों द्वारा स्व-गणना फॉर्म भरे जा रहे हैं। आम लोगों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मोहाली के फेज 3ए में रहने वाले गायक हरदीप गिल ने अपने परिवार सहित स्व-गणना फॉर्म भरा। इस मौके पर उनकी पत्नी ने भी स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लिया और लोगों से इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर जिला स्वीप नोडल अधिकारी प्रोफेसर गुरबख्शीश सिंह अंटाल भी जनगणना टीम के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे।

हरदीप गिल ने कहा कि जनगणना देश की योजना और विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए निर्धारित समय के भीतर स्व-गणना फॉर्म भरना चाहिए। उन्होंने अपील की कि सभी परिवार 30 नवंबर से पहले अपने सदस्यों के स्व-गणना फॉर्म भरना सुनिश्चित करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

जिला प्रशासन ने भी जिले के निवासियों से स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार समय पर फॉर्म भरना सुनिश्चित करे, ताकि कोई भी परिवार जनगणना प्रक्रिया में शामिल होने से वंचित न रह जाए।