होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- जगमोहनज इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे की होशियारपुर शाखा की ओर से स्टेट और नेशनल स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए हाल ही में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कराटे टीम के पूर्व कप्तान और रेल कोच फैक्ट्री के पूर्व चीफ कराटे कोच श्री जितेंद्र कुमार विज थे। उन्होंने स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रीमियम कराटे यूनिफॉर्म देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में नेशनल स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में स्टेट कराटे चैंपियनशिप में लगातार 9 बार स्वर्ण पदक जीतने वाली और अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी आरती कुमारी, पांच बार स्वर्ण पदक जीतने वाले धैर्य कालिया, दो बार स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले आर्यांश चैतन्य जुनेजा, अक्षिता शर्मा, नायरा वर्मा, रियान बरपग्गा, करनप्रीत सिंह चाहल, परिणीत कौर, ओनिश गुप्ता, प्रभनूर गोस्वामी और आरुष शर्मा शामिल थे।

इस अवसर पर जगमोहनज इंस्टीट्यूट के चीफ इंस्ट्रक्टर शिहान जगमोहन विज भी मौजूद थे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके माता-पिता का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कराटे प्रशिक्षण के स्तर को और ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास जारी रखने की संस्था की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के काटा जज क्योशी हरिदास गोविंद और नेशनल कराटे टीम के कोचों को होशियारपुर में काटा और कुमिते का विशेष प्रशिक्षण देने के लिए आमंत्रित करने की घोषणा भी की गई।