पटियाला (मनप्रीत सिंह):- बहुजन समाज पार्टी पंजाब की ओर से फिल्लौर में पंजाब बचाओ अभियान के तहत एक विशाल राज्य स्तरीय महारैली का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने के लिए पटियाला देहाती विधानसभा क्षेत्र से हलका इंचार्ज जरनैल सिंह (सेवानिवृत्त आईटीओ) के नेतृत्व में बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का एक बड़ा काफिला रैली में शामिल हुआ। इस अवसर पर हलका इंचार्ज जरनैल सिंह ने कहा कि 26 नवंबर का दिन बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा रचित भारतीय संविधान को समर्पित है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वाभिमान और सम्मान के अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा बाबा साहिब के संविधान के मूल्यों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि जब भी ऐसा कोई विशेष दिन आता है तो बसपा की ओर से पंजाब के लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष रैलियां और समारोह आयोजित किए जाते हैं। इस रैली में बसपा के राष्ट्रीय कन्वीनर आकाश आनंद, पंजाब प्रधान डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी, पंजाब महासचिव जोगा सिंह पनौदियां और उपप्रधान बलदेव सिंह मेहरा सहित अन्य नेताओं ने मुख्य रूप से भाग लिया। पटियाला देहाती से भाग लेने वालों में जिला इंचार्ज सुरजीत सिंह गोरिया, करनैल सिंह झिल्ल, हरविंदर सिंह नरड़ू, डॉ. तेजिंदर सिंह फग्गणमाजरा, रणधीर सिंह कालवां, ओंकार सिंह लंग, सरबजीत सिंह लंग, मघ्घर सिंह कंसूहां कलां, करनैल सिंह, करम सिंह लंग, मास्टर रतन लाल, छोटे लाल, अमरजीत सिंह, गुरमुख सिंह और अवतार सिंह फग्गण माजरा सहित अन्य कार्यकर्ता काफिले के रूप में रैली में शामिल हुए।
संविधान दिवस को समर्पित पंजाब बचाओ रैली में पटियाला देहाती से बसपा के काफिले ने लिया भाग
