पटियाला, 26 नवंबर (परमजीत सिंह परवाना):- राज्य चुनाव आयोग, पंजाब द्वारा पटियाला जिले में नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों में 28 नवंबर (शनिवार) को होने वाले पुनः चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आईएएस अधिकारी डॉ. सेनू दुग्गल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर डॉ. सेनू दुग्गल ने आज पटियाला में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर कुलदीप बावा के साथ बैठक कर चुनावों से संबंधित प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान ऑब्जर्वर ने नगर निगम के 30 वार्डों के आम मतदाताओं और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए शिकायतों के नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 96460-06027 और ई-मेल आईडी [email protected] जारी की। ऑब्जर्वर ने कहा कि नगर निगम के पुनः चुनाव 2026 के संबंध में किसी भी समय इन नंबरों और ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है। एडीसी कुलदीप बावा ने बताया कि डॉ. सेनू दुग्गल 28 नवंबर तक पटियाला में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात रहेंगी।
नगर निगम चुनावों के लिए आईएएस अधिकारी डॉ. सेनू दुग्गल नियुक्त की गईं ऑब्जर्वर
