गढ़शंकर (हरी कृष्ण गंगड़):- चार दिवसीय विरासती मेला छिंझ छराहां के दौरान बीत भलाई कमेटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टूर्नामेंट में कबड्डी के विभिन्न वर्गों और वॉलीबॉल में हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब की टीमों ने भाग लिया। खेल मेले का उद्घाटन छप्पड़ी धाम के मुख्य सेवादार बाबा भाग सिंह ने किया। पुरस्कारों का वितरण पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने किया।

कबड्डी ऑल ओपन वर्ग में हैबोवाल टांडा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि भोली ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी 52 किलो ऑल ओपन वर्ग में जरनैल हरि सिंह नलुआ स्पोर्ट्स क्लब कलोता ने पहला और अचलपुर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी ओपन गांव स्तर वर्ग में जगतपुर जोगों की टीम ने पहला और सेखवाल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की कबड्डी में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल ने पहला तथा सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मानसवाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में बीणेवाला ए पहले और बीणेवाला बी दूसरे स्थान पर रहा।

इस खेल मेले में बीत क्षेत्र के 37 गांवों के अलावा दून, दोआबा और हिमाचल प्रदेश से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस के हलका इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली, शिरोमणि अकाली दल के नेता एवं पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, ऑल इंडिया जट्ट महासभा के अजय सिंह बोपाराए, वारिस पंजाब दे के कुलविंदर सिंह, अवतार सिंह डांडियां, तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य प्रबंधक बाबा केवल सिंह, चरण छोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब के प्रधान संत सुरिंदर दास, संदीप राणा, भाग सिंह खुरालगढ़, सरपंच हरजिंदर माजरी, प्रधान बलबीर सिंह बैंस, जनरल सचिव सोनी दियाल, खजांची तीरथ सिंह मान, फुम्मण सिंह, सोनू धीमान, सतीश राणा, प्रदीप रंगीला, बिल्ला कंबाला, सरपंच बलविंदर सिंह बोपाराए, सरपंच बलजिंदर नैणवां और अलोक राणा सहित क्षेत्र के सरपंच, पंच, नंबरदार तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन की जिम्मेदारी अमरीक दियाल ने बखूबी निभाई।