रतिया, 31 दिसम्बर:- निकटवर्ती गाँव मिराना एवं खाई में क्रमश राजकीय माध्यमिक स्कूल मिराना एवं बालवाटिका स्कूल खाई में छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए ह्यूमन हेल्पिंग हार्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चोपड़ा एडवोकेट ने उन्हें आह्वान किया कि हमारा यह रतिया क्षेत्र भयानक रूप से नशे की चपेट में है तथा छात्र-छात्राएं इस बीमारी से युवा लोगो को बचने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते है| 'मानव सेवा दिल से ' संस्था द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक चोपड़ा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतिम दिन आज इन दोनों स्कूलों में 100 छात्र-छात्राओं को गर्म जर्सियां वितरित की गई |
स्कूल स्टाफ उपस्थित ग्रामीण एवं छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि यह संस्था समाज सेवी कार्यों के साथ-साथ लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है| संस्था के सदस्य सम्पूर्ण भारत एवं कई अन्य देशों में इस मुहिम को लेकर व्यापक जन सम्पर्क अभियान चला रहे है जहाँ लोगों को उनके मानवाधिकारों सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी जाती है|
संस्था द्धारा समय-समय पर मैडीकल , सहायता कैंप, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप, पर्यावरण सुरक्षा हेतु कार्यक्रम एवं होनहार छात्र-छात्राओं को सहायता उपलब्ध करवाने का निरंतर प्रयास किया जाता है| इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध मुहिम चलाने का एवं प्रशासन का सहयोग करवाने का संकल्प भी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्धारा करवाया गया|
समारोह में स्कूल स्टाफ, गाँव के पंच प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं अभिभावक एवं संस्था के सदस्यों ने भाग लिया| मुख्य रूप से- अमरजीत, सतपाल, प्रवीण चोपड़ा, कृष्ण तनेजा, कृष्ण सुनेजा, गोबिन्द वर्मा, संदीप जोधा, जगतार सिंह, जीवन रहेजा, दीपक मित्तल आदि उपस्थित थे|
युवा नशा छोड़ें समाज की मुख्य धारा में वापिस लौटें अशोक चोपड़ा
