चंडीगढ़, 9 सितंबर:- आज विश्व पंजाबी प्रचार सभा चंडीगढ़ द्वारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से मौजूदा एम.पी. श्री चरणजीत सिंह चन्नी को 'संसद रत्न' अवार्ड मिलने पर खुशी का इजहार किया गया और संस्था द्वारा श्री चन्नी को बधाइयां दी गईं। खुशी की बात है कि उन्हें यह अवार्ड उनकी अच्छी कार्यगुजारी के लिए दूसरी बार दिया गया।
विश्व पंजाबी प्रचार सभा चंडीगढ़ के प्रधान प्रिं. बहादर सिंह गोसल ने कहा कि श्री चरणजीत सिंह चन्नी को सम्मानित अवार्ड मिलने पर पंजाबी, पंजाबियत और पूरे पंजाब का मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जहां वह एक पढ़े लिखे नेता हैं वहीं वह राजनीति में सुलझे हुए हैं और पंजाब के मसलों से भली-भांति वाकिफ हैं। उनका पंजाब और पंजाबी के प्रति प्रेम लोग उनके तीन महीने के कार्यकाल से जान चुके हैं। उन्होंने अपील की कि उन्हें पंजाब के मसलों को हल करने और गरीब लोगों के भले के लिए लंबे समय के लिए मौका दिया जाए ताकि पंजाब, पंजाबियत और पंजाबी का भला हो।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सीमावर्ती सूबा है और इसे नेतृत्व के लिए बहुत ही पढ़े लिखे और समझदार नेता के नेतृत्व की जरूरत है।
विश्व पंजाबी प्रचार सभा चंडीगढ़ द्वारा श्री चरणजीत सिंह चन्नी को संसद रत्न अवार्ड मिलने पर खुशी का इजहार
