हिसार:- दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र में गोयल परिवार के सहयोग से सेवार्थ भाव से निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में आंखों के सफेद मोतियाबिंद से पीड़ित 21 बुजुर्गों का अनुभवी व प्रशिक्षित चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया। इस दौरान यथासंभव दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की गई। इस दौरान आयोजित कृत्रिम अंग वितरण शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग भी निशुल्क उपलब्ध करवाए गए।
निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर में डोरा ऑफसेट वाले ईश्वर गोयल बड़ोपलिया, गोयल कंस्ट्रक्शन जयपुर वाले पुरुषोत्तम गोयल व प्रेम गोयल, डॉरेक्स वाले विनोद गोयल, राजदरबार वाले सोनू गोयल व बड़ोपल गोशाला वाले रण सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर समाजसेवी ईश्वर गोयल बड़ोपलिया, जिला परिषद सदस्य आशीष गोदारा कुकी, मदनलाल गर्ग, राधेश्याम सिंगल, आनंद गोयल, दिव्यांग केंद्र के कार्यकारी अध्यक्ष सीए रामनिवास अग्रवाल, सचिव मांगेराम गुप्ता व प्रोजेक्ट हेड सुरेंद्र कुच्छल एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष डॉ. रोशनलाल गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष सीए रामनिवास अग्रवाल व सचिव मांगेराम गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले गोयल परिवार द्वारा एक और शिविर आयोजित करवाकर 30 जरूरतमंद बुजुर्गों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन करवाने में विशेष भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग केंद्र में लाला देवीचंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला स्थापित की गई है।
इसमें जयपुर व मॉडयूलर कृत्रिम अंग निर्मित करके दिव्यांगजनों को निशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं। शनिवार को नेत्र ऑपरेशन शिविर के दौरान भी कई दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग निशुल्क प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि भाविप हरियाणा भारत विकास फाउंडेशन दिव्यांग केंद्र में नेत्र चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ दंत चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध है। 6 मार्च को भी निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर के लिए दिव्यांग केंद्र में फ्री रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
