रतिया, 29 जुलाई:- मशहूर ग़ज़ल लेखक, कहानीकार, साहित्य समीक्षक और मल्टीडिसिप्लिनरी लेखक मालविंदर शायर (बरनाला) के अचानक हमेशा के लिए चले जाने से पंजाबी साहित्य जगत में गहरे शोक की लहर दौड़ गई है।
लोक चेतना मंच हरियाणा के चेयरमैन और OFC कनाडा के इंडिया प्प्रधान डॉ. नैब सिंह मंडेर ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि मालविंदर शायर ने ग़ज़ल, हज़ल, हास्य व्यंग्य , मिनी कहानी, कविता और साहित्यिक आलोचना के क्षेत्र में पंजाबी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सादगी, मिलनसार स्वभाव और साहित्य के प्रति समर्पित सोच वाले लेखक थे। उन्होंने कई अखबारों में सब-एडिटर के तौर पर भी बड़ी लगन से काम किया।
डॉ. मंडेर ने कहा कि मालविंदर शायर ओ एफ सी कनाडा के वाइस प्रधान और लोक चेतना मंच हरियाणा के एक्टिव मेंबर थे। उनकी साहित्यिक सेवा और विनम्र व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी बेटी भी  इंग्लिश राइटर हैं, जिनकी कई किताबें पब्लिश हो चुकी हैं।
मालविंदर शायर के निधन पर लोक चेतना मंच हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी कृष्ण सिंह चित्रकार, चीफ एडवाइजर तेजिंदर सिंह औजला, प्रधान कैप्टन गुरमुख सिंह भुल्लर, हैप्पी सिंह सेठी और सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा और परिवार के साथ गहरी सहानुभूति जताई।