हिसार:– भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हरियाणा द्वारा विपिन लोहिया को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका हार्दिक स्वागत किया।कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, शुभकामनाओं और उत्साहपूर्ण नारों के साथ विपिन लोहिया का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर उपस्थित युवा साथियों ने कहा कि विपिन लोहिया के नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।
अपनी नियुक्ति पर विपिन लोहिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्व को वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और युवा शक्ति को संगठित करते हुए निभाएँगे। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सदैव जनसेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि विपिन लोहिया के मार्गदर्शन में संगठन नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा तथा प्रदेशभर में भाजपा की विचारधारा को और सशक्त रूप से जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
इस अवसर पर राजिंदर ढाका, रणवीर मास्टर,अंजू रानी (सदस्य, संत कबीर शिक्षा समिति छात्रावास), कुलदीप दुग्गल हिसार (जिला मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा हिसार), मुकेश भारद्वाज (महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा हांसी) सतीश खोखा आदि लोग उपस्थित रहे।
विपिन लोहिया को भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर साथियों ने किया भव्य स्वागत
