हांसी:– विकलांग अधिकार मंच हरियाणा के हांसी जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में तिकोना पार्क हांसी में की गई। बैठक में विकलांग अधिकार मंच हरियाणा के राज्य महासचिव ऋषिकेश राजली ने शिरकत की। बैठक में ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान सुनील मजोका, अशोक पाली, संजय कुम्हार वाली ढाणी, पप्पू , अनिल भाटला, दिलबाग थुराना,सुरेश कुमार, राम भगत, बलवान आदि रहे।
प्रेस बयान में मनोज ठाकुर ने बताया कि विकलांग अधिकार मंच का हांसी शहर ब्लॉक का सम्मेलन 11 अप्रैल को किया जाएगा जिसकी तैयारी को लेकर शहर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सम्मेलन में विशेष उपलब्धि प्राप्त विकलांग साथियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
महासचिव ऋषिकेश राजली ने कहा कि जल्द ही हांसी जिले में विकलांग अधिकार मंच की जिला कमेटी का गठन किया जाएगा, इससे पहले सभी ब्लॉकों की और गांव में मंच की इकाइयों का गठन के लिए सदस्यता अभियान और सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर है।
हरियाणा सरकार विकलांगों की फैमिली आईडी को आधार बनाकर उनकी पेंशन काट रही है, यह गलत है। यह मान सम्मान भत्ता है इसे इनकम के साथ ना जोड़ा जाए और सरकार विकलांगों की पेंशन काटना बंद करें।