हांसी:- गाँव कागसर, नारनौद में विकसित भारत गारंटीड रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना को लेकर ग्रामीणों के साथ व्यापक जनसंवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं विकसित भारत गारंटी योजना के जिला संयोजक बिजेंद्र लोहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा नारनौद मंडल प्रधान कर्णपाल दुहन भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों, श्रमिकों, माताओं-बहनों,युवाओं तथा पितृ तुल्य बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ग्रामीणों के साथ योजना के लाभ, पात्रता एवं क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बिजेंद्र लोहान ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत गारंटीड रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना ग्रामीणों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में मनरेगा के अंतर्गत 100 दिन के रोजगार का प्रावधान था, जबकि अब इस योजना के माध्यम से 125 दिन का गारंटीड रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ-साथ विभिन्न विकासात्मक एवं आजीविका से जुड़े कार्यों को शामिल कर ग्रामीणों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का लक्ष्य है।
भाजपा नारनौद मंडल प्रधान कर्णपाल दुहन ने कहा कि केंद्र सरकार की यह योजना गांव, गरीब और किसान के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाने वाली है और इसका लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे—यही पार्टी का संकल्प है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गाँव कागसर के विकसित भारत गारंटी योजना के संयोजक अंग्रेजो देवी ने की। इस अवसर पर राजेंद्र, अशोक कुमार, अनिल गोस्वामी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, माताएँ-बहनें एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना और ग्रामीण भारत को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना रहा।
वीबी जी राम जी योजना किसान कमेरा वर्ग के विकास में होगी मिल का पत्थर साबित बिजेंद्र लोहान
