आगरा, 23 अप्रैल - अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बुधवार को अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने तीन बच्चों के साथ ताजमहल का दीदार किया। वेंस ने अपनी यात्रा के बाद अपनी आगंतुक डायरी में लिखा, "ताजमहल शानदार है।
यह सच्चे प्रेम, मानवीय प्रतिभा और महान देश भारत के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण है।'' अधिकारियों ने बताया कि वेंस परिवार बुधवार को जयपुर से आगरा हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा और उनके तीन बच्चे, बेटे इवान और विवेक तथा बेटी मीराबेल भी थे। यह परिवार चार दिन की भारत यात्रा पर है। हवाई अड्डे पर वेंस को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ संक्षिप्त बातचीत करते देखा गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उनके काफिले के मार्ग को विशेष रूप से सजाया गया था, जहां सैकड़ों स्कूली बच्चे अमेरिकी और भारतीय झंडे लहराते हुए खड़े थे।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने अपने परिवार के साथ ताजमहल का दौरा किया।
