करनाल, 25 सितम्बर: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने 12 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से बने सीएचसी निगदू, आठ करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से जिला नागरिक अस्पताल के सौंदर्यीकरण के कार्य व 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने एसएचसी बाल रांगड़ान का उद्घाटन किया।
इसके अलावा 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से एसएचसी बला, 73 लाख 45 हजार रुपये की लागत से एसएचसी रांवर, 73 लाख 45 हजार रुपये की लागत से एसएचसी स्टौंडी, 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से एसएचसी गोली, 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से एसएचसी फफड़ाना, 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से एसएचसी रत्तक, 65 लाख 84 हजार रुपये की लागत से एसएचसी कैमला, 55 लाख 50 हजार रुपये की लागत से एसएचसी बल्हेड़ा और 56 लाख 4 हजार रुपये की लागत से एसएचसी बीजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 28 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यो का किया उद्घाटन व शिलान्यास
