हरियाणा/हिसार:- भाजपा नेत्री एवं गऊ रक्षक सुनीता सोनी (आदमपुर मंडी) ने हरियाणा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क नेटवर्क और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बना रहा है।
सुनीता सोनी (आदमपुर मंडी) ने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक जिला राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ चुका है, जिससे लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल रही हैं। इसके साथ ही व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न हुए हैं। मजबूत सड़क नेटवर्क ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान की है और ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास की गति पहुंचाई है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास ऐतिहासिक हैं। इससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और युवाओं को मेडिकल शिक्षा के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं गऊ रक्षक सुनीता सोनी (आदमपुर मंडी) ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाडो लक्ष्मी योजना की सराहना करते हुए कहा कि जिन महिलाओं की वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है, उन्हें सरकार द्वारा प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम है। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है और उनका सामाजिक सम्मान भी बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नेतृत्व सरल, पारदर्शी और जनसेवा को समर्पित है। सरकार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना के साथ कार्य कर रही है। आने वाले समय में हरियाणा देश के सबसे विकसित राज्यों में शामिल होगा और विकास का नया मॉडल बनकर उभरेगा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छू रहा है सुनीता सोनी
