हांसी:– दिल्ली बाईपास के निकट हांसी शहर के प्रवेश स्थल पर शहीद राव तुलाराम चौक का विधिवत शिलान्यास विधायक विनोद भयाना की अध्यक्षता में क्षेत्र की सबसे वृद्ध महिला गाँव ढाणा खुर्द निवासी अंगूरी देवी ने किया। 
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक विनोद भयाना ने कहा कि संत-महापुरुष एवं देश की आन-बान-शान पर बलिदान होने वाले शहीद किसी एक जाति विशेष के नहीं होते, बल्कि वे पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद राव तुलाराम 1857 की क्रांति के महान योद्धा थे। उनके आदर्शों पर चलकर  राष्ट्र को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हांसी में उनके नाम पर चौक का निर्माण होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।
विधायक ने  शहीद राव तुलाराम चौक के निर्माण कार्य के लिए पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।

**मानव सेवा ही सर्वोपरि लक्ष्य:
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि वे 36 बिरादरी के लोगों के आशीर्वाद से तीन बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे जाति-पाति में विश्वास नहीं रखते। यदि वे जातिवाद को मानते, तो क्षेत्र की जनता उन्हें बार-बार विधायक नहीं बनाती। उन्होंने कहा कि हम सभी की एक ही जाति है—मानव जाति। सर्वधर्म एवं सभी वर्गों के लोगों की सेवा करना उनके जीवन का उद्देश्य है। उन्होंने सभी नागरिकों से भी मानवता की सेवा के सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया।

**101 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लिया आशीर्वाद:
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने 101 वर्षीय बुजुर्ग महिला अंगूरी देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। अंगूरी देवी गोकुलधाम ट्रस्ट के निदेशक मनोज यादव की दादी हैं। विधायक ने शहीद राव तुलाराम चौक निर्माण के लिए 200 वर्ग गज भूमि दान देने पर गोकुलधाम सोसाइटी के निदेशक विष्णु शर्मा, राजपाल यादव, मनोज यादव, कुलबीर अहलावत  सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

**शीघ्र स्थापित होगी प्रतिमा:
राजपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चौक को भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।हरियाणा प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।  राजपाल यादव ने 36 बिरादरियों द्वारा दिए गये आर्थिक सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया | 

**शहीद की प्रतिमा देने की घोषणा 
इस मौके पर झज्जर निवासी राव धर्मपाल द्वारा शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा देने की घोषणा की ।

**ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में यादव सभा के प्रधान ओम प्रकाश यादव, ब्लॉक समिति अध्यक्ष शीला यादव, उप-प्रधान दयानंद यादव, राव धर्मपाल यादव झज्जर निवासी, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भूटानी, डॉ. सुमन यादव नगर पार्षद हिसार, विधायक के सुपुत्र साहिल भयाना व अंशुल भयाना, सुभाष यादव, दिनेश धवन, विनोद सैनी, डॉ. सीताराम यादव, सोनू जांगड़ा, तनुज खुराना, विष्णु शर्मा, सुरजीत यादव, नवीन ठाकुर, सुरजीत गुर्जर, प्रवीण खटीक, मास्टर अजीत सिंह, गुलाब सिंह यादव, अशोक ढालिया, सरपंच संदीप, विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।