हरोली/ऊना, 12 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- कामगारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वर्धमान इस्पात उद्योग, बाथड़ी में ‘सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा’ के अंतर्गत दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रयासों से सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कामगारों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान कुल 175 कामगारों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न आवश्यक परीक्षण भी किए गए तथा कामगारों को निःशुल्क दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही कामगारों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं प्रदान कीं, जबकि रुचि, मनीष और निहाल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस पहल से कामगारों को अपने कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला, जिससे उन्होंने संतोष व्यक्त किया और आयोजन की सराहना की।
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों के साथ-साथ औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों तक भी स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि सभी वर्गों को समय पर जांच और उपचार का लाभ मिल सके।
वर्धमान इस्पात उद्योग बाथड़ी में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का दो दिवसीय शिविर 175 कामगारों का हुआ परीक्षण
