होशियारपुर- भारतीय संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमाओं के अपमान के विरोध में बहुजन समाज पार्टी द्वारा श्री खुरालगढ़ साहिब से गढ़शंकर तक किए गए जोरदार विरोध प्रदर्शन का असर दिखने लगा है, हमेशा बाबा साहिब का विरोध करने वाली कांग्रेस को संविधान बचाने की चिंता सताने लगी है।
यह शब्द बसपा पंजाब प्रभारी चौधरी गुरनाम सिंह, ठेकेदार भगवान दास सिद्धू महासचिव पंजाब, एडवोकेट पलविंदर माना प्रभारी विधानसभा हलका चब्बेवाल ने व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान बचाओ रैलियां करने वाले संविधान रचयिता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं के अपमान पर क्यों नहीं बोलते।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा, अकाली और आम आदमी पार्टी ने हमेशा बाबा साहिब का नाम लेकर बहुजन समाज को गुमराह किया है। ये पार्टियां कहती कुछ हैं लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ और करती हैं, इन्होंने हमेशा गरीब दलित समाज का शोषण किया है।
बसपा नेताओं ने कहा कि बसपा ने पंजाब संभालो अभियान के तहत श्री खुरालगढ़ साहिब की पवित्र धरती पर नशा, बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा नीति, भ्रष्टाचार और शराब के ठेकों की अवैध शाखाओं को बंद करवाने के लिए आंदोलन शुरू किया है, जिसके तहत पंजाब में ब्लॉक स्तर पर सरकार के पुतले फूंक कर प्रदर्शन किए जाएंगे। बसपा नेताओं ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी को बसपा पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किया है|
जिन्होंने पंजाब में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप को स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में पूर्ण रूप से लागू करवाने, बेरोजगारों को रोजगार देने, शिक्षा क्रांति के तहत स्कूलों में शत-प्रतिशत अध्यापकों की भर्ती करने, मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का कानून लागू करवाने, पंजाब की तरक्की और विकास तथा स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बड़ा आंदोलन शुरू किया है।
उन्होंने पंजाबियों से अपील की कि वे बहुजन समाज पार्टी के नीले झंडे तले एकजुट होकर पंजाब संभालो अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।
संविधान बचाओ रैलियां करने वाले संविधान रचयिता डॉ. अंबेडकर के अपमान पर क्यों नहीं बोलते - चौधरी गुरनाम, ठेकेदार भगवान सिद्धू, एडवोकेट माना।
