रतिया, 7 अक्टूबर- सर्व समाज सभा रतिया द्वारा शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए मास्टर प्लान बनाने, सीवरेज की सफाई करवाने व गलियों की सफाई व जाम की स्थिति को दुरुस्त करवाने बारे प्रधान सतपाल जिंदल के नेतृत्व में सभा सदस्यों ने एसडीएम सुरेन्द्र सिंह को शहर की समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा जिनमें मुख्य रूप से मांगे - 
बरसात के पानी की निकासी हेतू मास्टर प्लान बनाकर व्यवस्था की आए। 
इसके अलावा शहर में डाले गए सीवरेज की सफाई करवाई जाए। वहीं शहर में लगते जाम की स्थिति को हल करने हेतू विशेष व्यवस्था की जाए। वहीं सभा सदस्यों ने सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था को दरुस्त करवाने हेतू कार्यवाही की जाए। इसके अलावा नये बनाए गए बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले के अंदर ईट, गाद, मिटी की सफाई हेतू।
 वहीं सर्व समाज ने मांग की शहर में हो रहे निर्माण/मुरम्मत कार्यों को नियमानुसार करवाने के लिए निगरानी कमेटी की देखरेख में कार्य हो। इसके अलावा नगरपालिका द्वारा शहर में कुछ स्थानों पर गड्‌ड़ो को लुक बजरी से भरा है, लेकिन कई जगह अभी भी गड्डे भरने वाले है। सर्व समाज सभा ने एसडीएम सुरेन्द्र सिंह को मांग पत्र में रखी समस्याओं को तुरन्त प्रभाव से हल करवाने हेतू मांग रखी। 
इस मौके पर शेर सिंह भुल्लर, नरेंद्र ग्रोवर, भुपेंद्र सैनी, विनोद जिंदल, सुनील इंदौरा सहित सभा सदस्य मौजूद रहे।