अंबाला:- डॉ. ओ. पी. आर्य नेत्र विशेषज्ञ और पूर्व सीएम ओ, आई सर्जन और संजीवनी आई केयर एंड हेल्थ सेंटर अंबाला सिटी के प्रबंध निदेशक ने छात्रों, शिक्षकों और रोटेरियन को आंखों की देखभाल पर व्याख्यान दिया। डॉ. आर्य ने छात्रों, शिक्षकों, रोटेरियन को अपनी आंखों का ख्याल रखने की सलाह दी है।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ने पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की, जिसमें लगभग 50 छात्रों ने भाग लिया। क्लब ने इस अवसर पर डॉ. ओ. पी. आर्य को मोमेंटो और गुलदस्ता भेंट किया।
डॉ. आर्य ने स्कूल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है और भविष्य में स्कूल में आंखों की जांच शिविर आयोजित करने की योजना बनाएंगे।
क्लब ने डॉ. आर्य और स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया
रोटेरियन डॉ. आर. एस. ढिल्लों इस परियोजना के परियोजना निदेशक थे।
रोटेरियन अध्यक्ष डॉ. जोगिंदर सिंह, सत पाल ग्रोवर, प्रो. गुरदेव सिंह अजय सिंह राठौड़, दलीप मेहता, राज कुमार शर्मा, अनिल सहगल, विजय चोपड़ा, चांद चावला, रीता थापर,विरिंदर दुरेजा उपस्थित रहे.
प्रधानाचार्य सरिता अदलखा ने विशेष रूप से डॉ. आर्य और रोटरी क्लब को इस तरह कि कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया।
क्लब ने पहले तीन छात्रों को नोटबुक, पेन और चॉकलेट और सभी भाग लेने वाले छात्रों को नोटबुक और पेन से पुरस्कृत किया है।