हिसार:– आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत स्थानीय भाजपा कार्यालय में नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स पर हल्का स्तरीय (हांसी) कार्यशाला का आयोजन किया गया।विधायक विनोद भयाना कार्यक्रम के संयोजक रहे।
विधायक विनोद भयाना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का उद्देश्य भारत को आत्मनिर्भर बनाकर विश्व पटल पर अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” की भावना के तहत हमें स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करनी चाहिए।
मुख्य वक्ता मुकेश गौड़ ने कहा कि यदि हर भारतवासी स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को अपनी आदत बनाए, तो देश न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि दुनिया की सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है, और यह तभी संभव है जब हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को सेवा भावना के साथ निभाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक व्यापक सोच है, जिसमें हर नागरिक का योगदान अनिवार्य है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर रतेरिया प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट नेहा धवन, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पहल, जिला सचिव प्रवीण सैनी , ओमपाल यादव, जिला कार्यालय प्रभारी मनजीत सिंह जांगड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोल्डी सैनी, पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक कनौजिया, जिला सह-आई टी प्रमुख पुनीत मदान, बीएलए-1 सोनू जांगड़ा, हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, अटल मंडल अध्यक्ष श्याम खांडा, सोरखी मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, उमरा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, पार्षद अशोक ढालिया एवं रमेश मदान, विक्रम चौपड़ा सहित सभी मंडल पदाधिकारिगण एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आत्मनिर्भर विकसित भारत बनाना ही भाजपा सरकार का प्रमुख लक्ष्य विधायक विनोद भयाना।
