हरियाणा/पंचकूला:–पंचकूला जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सेक्टर 21 पंचकूला में हुई। जिसमें पार्टी हाई कमान द्वारा नियुक्त किए गए प्रभारी सुरजीत सिंह सोण्डा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं किरण पूनिया प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ने मुख्यअतिथि के रूप में भाग लिया तथा इस मीटिंग की अध्यक्षता जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने की। इस बैठक में पार्टी का 8 वां स्थापना दिवस जो कि जुलाना ( जींद) में 7 दिसंबर को मनाया जाएगा की तैयारियो को लेकर चर्चा हुई । पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रभारी सुरजीत सोण्डा ने कहा कि जुलाना में होने वाला स्थापना दिवस एक बड़े समारोह के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर से लाखों लोग हिस्सा लेंगे तथा य़ह एक महारैली होगी । इसमे पंचकूला से भी बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रैली में भाग लेने के लिए लेकर जाना हम सभी कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए ।इस अवसर पर किरण पूनिया ने भी सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वो पूरे क्षेत्र में आम लोगों को 7 दिसंबर की महा रैली में भाग लेने के लिए उनसे मिलकर न्यौता दे । 
इस कार्यकर्ता बैठक में जजपा जिलाध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस हमारी पार्टी का साल भर में किया जाने वाला सबसे बड़ा आयोजन होता है। इसको कामयाब करने के लिए हमे दिन रात मेहनत करके हज़ारों लोगों को 7 दिसंबर की रैली में शामिल करने के प्रयास करने हैं। आज की बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई तथा उनको पूरे क्षेत्र में आम लोगों से मिलकर लोगों को 7 दिसम्बर की रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित करने बारे कहा। जजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के युवा नेता दुष्यंत चौटाला ही एक मात्र नेता है जो युवाओ से लेकर महिलाओं , गरीबों से लेकर किसान कमेरो , कर्मचारियों व व्यापारियों के अलावा हर वर्ग की समस्याओं से भलीभांति परिचित है तथा समाधान भी वही निकाल सकते है। 
आज की इस बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय सचिव धर्मवीर सिहाग, प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज, हल्का पंचकूला अध्यक्ष राजेश निषाद, हल्का कालका अध्यक्ष मयंक लाम्बा, युवा जजपा जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, पार्टी कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा , पूर्व पार्षद अरविंद जाखड़ ,युवा नेता विजय पांचाल, हनी सिंह ने भी संबोधित किया। इस मीटिंग में काफी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।