रतिया 15 जनवरी:- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पावर लिफ्टिंग मे नाम कमा चुके रतिया के गांव फुलां के रहने वाले खिलाड़ी संदीप कुमार ने अपने बेटे के साथ रतिया क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने हेतु एक अनोखी यात्रा निकालते हुए सरदूलगढ़ कैंची से लेकर नए बस स्टैंड तक शहर भर में पुशअप करते यात्रा निकाली जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर शरीर को खेलों व अन्य शारीरिक गतिविधियों की तरफ प्रेरित करना था।
ताकि युवा वर्ग अपने शरीर को नशे में नष्ट न कर खेलों व अन्य माध्यम से शरीर को हष्ट पुष्ट बनायें । इस अवसर पर संदीप कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रतिया क्षेत्र के काफी युवा नशे की ओर जा रहे हैं तथा उनका उनकी इच्छा है कि रतिया क्षेत्र व पूरे प्रदेश के युवा नशे कै दलदल से बाहर आकर अपने शरीर को खेलों ,योग व अन्य शारीरिक गतिविधियों में शामिल कर कर अपने शरीर को तंदुरुस्त बनाएं, ना कि नशे के दलदल में जाकर शरीर को खोखला करें ।
उन्होंने बताया कि वह पावरलिफ्टिंग के खिलाड़ी हैं इसलिए उन्हें पता है कि पुशअप व अन्य एक्सरसाइज करने से शरीर में एक विशेष तरह की एनर्जी आती है, तथा इसी तरह से योग व अन्य शारीरिक गतिविधियां करने से व्यक्ति के शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि जो युवा नशा करते हैं उनको चाहिए कि वह नशे से दूर हो कर और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते हुए विभिन्न खेलों योग की तरफ अपने आप का मन लगायें, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप कुमार की इस अनोखी यात्रा की शहर भर में सराहना की जा रही है वही संदीप कुमार ने पुलिस कप्तान की नसे विरोधी मुहिम की भी सराहना की।
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी ने अनोखी यात्रा के तहत शहर भर में पुशअप करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
