करनाल,14 अक्टूबर: एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में मंगलवार को डॉ मंगलसेन ऑडिटोरियम के सभागार में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (द्वितीय चरण) के तहत  23 गांवों के 1587 लाभार्थियों को ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से 100—100 गज के आवासीय प्लॉट आवंटित किए गए। यह प्रक्रिया हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के डिजिटल सिस्टम के माध्यम से पूरी की गई, जोकि पूरी निष्पक्ष और पारदर्शी रही। 
एडीसी सोनू भट्ट ने इस अवसर पर लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के माध्यम से गरीब वर्ग के लोगों का खुद का घर पाने का सपना साकार होगा। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में कोई भी गरीब व्यक्ति बिना घर के ना रहे। यानि हर गरीब परिवार को अपनी छत मिलें। यह योजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच और गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में अहम कदम है।                                                                   
उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से ड्रा के माध्यम से 100-100 गज के आवासीय प्लॉट गरीब परिवारों में आवंटित किए गए हैं, जिससे जरूरतमंद और पात्र लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि आज जो प्लाट आवंटित किए गए हैं, उनकी रजिस्ट्री प्रशासन की ओर से जल्द करवाई जाएगी। इसके लिए लाभार्थियों को केवल 1000 की राशि जमा करवानी होगी। इसके साथ ही इस स्कीम का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को सरकार द्वारा चलाए जा रही स्कीम का लाभ भी मिलेगा है जिसके तहत मकान निर्माण का कार्य किया जा सकता है।
बॉक्स: ब्लॉक वाईज इन लाभार्थियों को मिले 100-100 गज के प्लाट
एडीसी ने ब्लॉक वाईज 100-100 गज के प्लॉट के आवंटन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (द्वितीय चरण)के तहत करनाल ब्लॉक के 66 लाभार्थियों, इंद्री ब्लॉक के 144 लाभार्थियों, नीलोखेड़ी ब्लॉक के 611 लाभार्थियों, कुंजपुरा ब्लॉक के 113 लाभार्थियों, मुनक के 135 लाभार्थियों व निसिंग ब्लॉक के 518 लाभार्थियों को ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से प्लांट आवंटित किए गए।                                                 

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर डीडीपीओ कंचन लता, बीडीपीओ करनाल मोनिका, बीडीपीओ मूनक प्रशांत, बीडीपीओ निसिंग शिखा ,बीडीपीओ नीलोखेड़ी आशुतोष, बीडीपीओ इंद्री गुरमलख सिंह ,बीडीपीओ कुंजपुरा मोनिका,जिला समन्वयक जोगिंदर सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम राजकुमार संधू , एचएसवीपी से आईटी एक्सपर्ट मीनू सहित विभिन्न गांव से आए लाभार्थी मौजूद रहे।