हरियाणा/पंचकूला: –जननायक जनता पार्टी द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन 13 मार्च को हरियाणा जनचेतना दिवस के रूप में युवाओं की बहुत बड़ी रैली करके हांसी में मनाया जाएगा। इस युवा रैली एवं जनचेतना दिवस की तैयारी के लिए पंचकूला हल्का जजपा पदाधिकारियों की बैठक सेक्टर 21 पंचकूला में हुई पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए प्रभारी सुरजीत सिंह सोण्डा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं डॉ किरण पूनिया प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
इस बैठक की अध्यक्षता जजपा पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने की। बैठक में 13 मार्च 2026 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के जन्मदिवस पर हांसी में होने वाली हरियाणा जनचेतना दिवस रैली में पंचकूला से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को ले जाने के बारे मे विस्तार से चर्चा करके हल्का पंचकूला के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई।
इस बैठक में पंचकूला हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद, जिला युवा अध्यक्ष दीपक चौधरी, जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा, महिला हल्का अध्यक्ष बबीता पूनिया , जिला किसान प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्मसिंह चहल, ज़िला जजपा के महासचिव रणधीर पवार, पार्टी के युवा नेता पंकज पंवार , जिला सचिव हीरामन वर्मा , भीम सिंह पंवार, आजाद दिलेर,लक्ष्मीनारायण शर्मा, सेवा सिंह,सुरिन्दर फौजी सहित काफी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन हांसी में हरियाणा जनचेतना दिवस के रूप में मनाया जाएगा ओ पी सिहाग
