हांसी:- आम आदमी पार्टी के हांसी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोरखी ने कहा है कि "शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा आज सुनाए गए फैसले में आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को सीबीआई केस से बरी कर दिया है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी करते हुए कहा-बिना सुबूत के आरोप साबित नहीं होता है।" 
उन्होंने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से सत्य की जीत हुई है। राजेन्द्र सोरखी ने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने हमेशा ही ओच्छी राजनीति की है। अपनी इन्हीं हरकतों का परिचय देते हुए भाजपा सरकार ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ शराब घोटाला का मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल में भेजने का काम किया था। भारत के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सीटिंग मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम को जेल भेजने का काम किया। 
तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगभग 6 माह तक व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया लगभग 2 साल तक जेल में रहे। उस समय भी आम आदमी पार्टी की ओर से गरज-बरस कर कहा गया था कि पार्टी नेताओं ने किसी तरह का कोई घोटाला या भ्रष्टाचार नहीं किया। वे केवल जनता की भलाई के काम कर रहे हैं, जो भाजपा सरकार को रास नहीं आई। आम आदमी पार्टी का कहना है कि देश में इतनी समस्याएं हैं, उनकी तरफ सरकार व सरकार में बैठे  सत्ताधारियों का ध्यान नहीं जाता।
 किंतु आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तरह-तरह की प्रताड़ना करके उन्हें जेल में डालने का काम किया गया। आज कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने साबित कर दिया है की आप नेताओं के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया। आम आदमी पार्टी को शुरू से ही भारतीय न्यायपालिका पर भरोसा था, जो आज सबके सामने है। भविष्य में भी आम आदमी पार्टी जनहित के लिए काम करती रहेगी। 
उन्होंने कहा कि आज कोर्ट के फैसले के बाद भावुक अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी के आँसू भाजपा के तानाशाहों पर भारी पड़ेंगे।