हांसी:– बाबा बंदा बहादुर पब्लिक स्कूल हांसी में आज ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ की ओर से तनावमुक्त जीवन एवं मानसिक शांति के उद्देश्य से विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘गौरव मिगलानी’ की ओर से किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों को माइंड स्ट्रेस दूर करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न उपाय बताए गए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तनावमुक्त एवं खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा देना है। यह साधना ध्यान, योग एवं प्राणायाम के माध्यम से मानसिक शांति, आत्मविश्वास, अनुशासन तथा मानव मूल्यों को बढ़ावा देती है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान आर.पी.परुथी, कोषाध्यक्ष रविंद्र खुराना प्रधानाचार्या लवली चावला, प्रशासक प्रवीण चुघ, अकडेमिक कोऑर्डिनेटर पवन रावल उपस्थित रहे। जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए गौरव मिगलानी की काबिलियत एवं प्रयासों की प्रशंसा की व कहा कि आज के व्यस्त जीवन में ऐसे कार्यक्रम हम सभी के मानसिक एवं भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।