एसएएस नगर, 28 मई - भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मोहाली निवासी तिरलोचन कुमार (सेवानिवृत्त पटवारी) को भारतीय जनता पार्टी पंजाब का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
इस मौके पर तिरलोचन कुमार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी लगन से निभाएंगे और पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे.