हरोली/ऊना, 9 मार्च (राजवीर चोपड़ा): जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर समाजसेवी सुमित शर्मा ने गांव नंगल खुर्द में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाया। इस शिविर में गांव के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।
शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी वितरित कीं। शिविर में कुल 67 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 23 मरीजों के विभिन्न स्वास्थ्य टेस्ट भी किए गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य टीम के डॉ. प्रदीप कुमार, रूचि, मनीष और निहाल सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर को सफल बनाने में सत्य राणा जी, कैलाश चन्द्र राणा, आशा वर्कर और पंचायत सचिव सुभाष जी का भी विशेष सहयोग रहा।
ग्रामीणों और सुमित शर्मा ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की उम्मीद जताई।
समाजसेवी सुमित शर्मा ने नंगल खुर्द में लगवाया स्वास्थ्य जांच शिविर।
