करनाल, 21 जुलाई:- विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि जनता से सीधा संवाद उनके लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है। सेक्टर-13 स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वे जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं। करनाल के प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता है। 
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।