हरोली/ऊना, 8 जून (राजवीर चोपड़ा):- भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ज्ञानी बाबा जी की ओर से सिंगा में शबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों को ठंडा मीठा जल एवं शरबत वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया गया।
कार्यक्रम में प्रधान डॉ. अशोक कुमार, उप प्रधान राज कुमार कटारिया, जीवन कुमार, इन्द्रजीत नंगल, संजू, योगेश, सनी बांगड़, अमरीक, रोहित, कालू, कार्तिक, अवतार चंद, मनिंदर रायकोट, वंश बांगड़, साहिर बांगड़, फौजी जसन, गुरविंदर, सुमित, संजू ड्राइवर, लाल सिंह, धर्मपाल सेक्रेटरी, स्नेह (सेक्रेटरी) तथा सतपाल सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। शबील के माध्यम से बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने ठंडे पेय का लाभ उठाया तथा आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम सौहार्द, सेवा और मानवता की भावना के साथ संपन्न हुआ।
भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत देने के लिए सिंगा में ज्ञानी बाबा जी की ओर से लगाई गई शबील
