हुशियारपुर:- डेरा संत मेला राम सच्चखंड नगर में नतमस्तक होकर एससी कमिशन पंजाब के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने वर्तमान गद्दीनशीन श्रीमान 108 संत परम्जीत दास कैशियर, गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसाइटी पंजाब से धार्मिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान तथा डेरा के आसपास सड़कों, बरसाती पानी से होने वाले भारी नुकसान और अन्य समस्याओं को लेकर मुलाकात की।
संत परम्जीत दास ने बताया कि वे ऐतिहासिक स्थल डेरा संत मेला राम नगर में मुख्य सेवादार के रूप में सेवा निभा रहे हैं। यहां वर्ष में कई बड़े कार्यक्रम होते हैं और दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि यहां सड़कों से पानी की निकासी ठीक न होने के कारण संगतों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसका समाधान उन्होंने सरकार के ध्यान में लाने का उल्लेख किया। इस अवसर पर एससी कमीशन पंजाब के जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा क़ौम के धार्मिक व सामाजिक मुद्दों के निपटारे में पारदर्शिता लाने पर लंबी चर्चा भी की गई।
इस मौके पर संत परम्जीत दास ने गुरूघर की बख़्शिश सिरपाओ देकर जसवीर सिंह गढ़ी व अन्य धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों का सम्मान किया। इस अवसर पर डेरा के सेवादारों के अलावा भारी संख्या में संगतें उपस्थित थीं।
