रतिया, 14 दिसम्बर:- जिला पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन के दिशा निर्देश पर शनिवार शाम को नव नियुक्त शहर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर पुष्पा सिहाग ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। महिला पुलिस अधिकारी ने कार्यभार संभालने के तत्पश्चात ही सभी बीट अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक के दौरान उन्होंने नशा व आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह नजर रखने और ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजना का आदेश दिया।
उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनके क्षेत्र में नशे की सप्लाई किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी और जो भी ऐसे कार्य में संलिप्त पाया गया, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी बीट अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करने और उनके समक्ष आने वाले सभी फरियादियों की फरियाद सुनकर निष्पक्ष व पारदर्शिता के साथ न्याय देने की हिदायतें दी।
नव नियुक्त थाना प्रभारी ने कहा कि सभी बीट अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में समय-समय पर निरीक्षण करेंगे और जिस भी बीट में कोई भी अपराधिक घटना होती है तो उस को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करेंगे। उन्होंने हाल ही में नशे के कारण युवा की हुई मौत को लेकर भी चिंता व्यक्त की और आश्वासन दिया कि इस मामले में किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने यह भी आह्वान किया कि हम सब आमजन का भी दायित्व बनता है कि अपने बच्चों की तरफ विशेष ध्यान दें, ताकि वह गलत दिशा की तरफ न जा सके। उन्होंने बैठक के दौरान सर्दी व धुंध के कारण संभावित चोरियों की घटनाओं को देखते हुए अपन-अपने क्षेत्रों में रात्रि गस्त करने के भी आदेश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी शहर के पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जाएगी और वार्डों में चौकीदारों की व्यवस्था करने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी आह्वान किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यवाहक थाना प्रभारी कंवर पाल सिंह, हरपाल सिंह, अमर सिंह, मुंशी विजय सिंह, नरेश कुमार, जस्सा सिंह व अन्य बीट अधिकारी भी मौजूद थे।
रतिया शहर की नव नियुक्त थाना अध्यक्ष पुष्पा सिहाग ने बीट अधिकारियों को दिए निर्देश नशे का कारोबार व अपराधिक गतिविधियां करने वाले होने चाहिए सलाखों के पीछे।
