रतिया, 8 जनवरी:- पंजाब नेशनल बैंक, रतिया शाखा में एक किसान कर्मजीत सिंह के साथ गंभीर अन्याय का मामला सामने आया है। किसान ने बैंक के निर्देशानुसार अपने किसान लोन की पूरी बकाया राशि जमा कर दी, इसके बावजूद बैंक प्रबंधन द्वारा No Dues / NOC जारी नहीं किया जा रहा।
किसान का कहना है कि लोन क्लियर करते समय बैंक कर्मचारियों द्वारा जो अंतिम राशि बताई गई थी, वह पूरी तरह जमा कर दी गई थी। इसके तीन दिन बाद शाखा प्रबंधक राजीव बेखा द्वारा अचानक ₹12,000 का कोई “पुराना बकाया” बताया गया, जबकि पहले इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी और न ही इसका कोई लिखित विवरण उपलब्ध कराया गया।
इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहा) के पदाधिकारी पंजाब नेशनल बैंक रतिया शाखा पहुंचे और शाखा प्रबंधक राजीव बेखा से मुलाकात की। यूनियन की ओर से लिखित शिकायत देकर स्पष्ट किया गया कि किसान कर्मजीत सिंह को जानबूझकर परेशान न किया जाए।
यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र No Dues / NOC जारी नहीं किया गया या कथित बकाया का लिखित विवरण नहीं दिया गया, तो भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहा) बैंक के गेट पर धरना देने के लिए मजबूर होगी।
यूनियन ने बैंक के उच्च अधिकारियों और प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। मोके पर मौजूद किसान काला सिंह, प्रधान कर्मजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह मंडेर