अंबाला ,19 दिसंबर:- महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के बयान कि आप्रेशन सिंदूर में एक भी राफेल नहीं उड़ा पर कडा पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान देश के गद्दार है जो हमारे जांबाज सैनिकों की तौहीन कर रहे हैं जिसका इन्हें कोई अधिकार नहीं है।
इनके ऊपर तो केस करना चाहिए कि खुफिया बातों का इन्हें कैसे पता लगा और इनका किसके साथ तालमेल है। जो इनकी भाषा है वो किसी हिंदुस्तानी की भाषा नहीं हो सकती। ये तो पाकिस्तान के किसी की पढ़ाए पर बोल रहा है और यह भी जांच करनी चाहिए कि किस पाकिस्तानी के साथ इनका संपर्क।
पृथ्वीराज चव्हाण देश के गद्दार उनपर दर्ज हो केस उनकी भाषा भी पाकिस्तानी मंत्री अनिल विज
