होशियारपुर:- युवा वाहिनी समिति की तरफ से प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा की अगुवाई में माता चिंतपूर्णी चौक पर संक्रांति के शुभ अवसर पर हलवा एवं काले चने का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सिटी ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर कुमार शर्मा ने विशेष रुप से उपस्थित होकर प्रसाद वितरण की सेवा की और सभी को श्रावण माह के शुभारंभ की बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लंगर लगाना हमारी संस्कृति का अटूट अंग है तथा अन्नदान की सेवा का हमारे शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी संस्था लंगर लगाए उनके सदस्यों से अपील है कि वह लंगर वितरण दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि श्रावण माह के नवरात्रों के दौरान होशियारपुर व माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लंगर लगाए जाते हैं तथा इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां से होकर गुजरते हैं। इसलिए वाहन चालकों से भी अपील है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन यकीनी बनाएं तथा नियमों के विपरीत चलने वालों के चालान काटे जाएंगे। इसलिए किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस का पूरा-पूरा सहयोग करें।
इस मौके पर उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वह भी मेले दौरान व्यवस्थाओं को बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर अश्वनी शर्मा छोटा ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर दीपक पुरी, विकास शर्मा, राजेश वर्मा, लाडी दिवाना, करमजीत, तरसेम लाल, बलजीत जीतू, सुभाष चंद्र, सुरेन्द्र शर्मा, लाल सिंह, लायन विजय अरोड़ा व बहल आदि मौजूद थे।
