असंध/ करनाल, 15 जुलाई:- विधायक योगेंद्र राणा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी 17 जुलाई को जींद में प्रस्तावित ऐतिहासिक जनसभा को सफल एवं भव्य बनाने की कड़ी में बुधवार को विधायक कार्यालय में क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जनसभा की सफलता, संगठनात्मक समन्वय, जनसंपर्क अभियान और अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक योगेंद्र राणा ने सभी से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए इस विशाल जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
विधायक ने सभी क्षेत्रवासियों को संदेश देते हुए कहा कि हरियाणा 17 जुलाई को विकास की ऐसी ऐतिहासिक सौगात का साक्षी बनने जा रहा है जो प्रदेश के भविष्य की नई तस्वीर तय करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद की धरती से करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत को स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन के नए दौर में प्रवेश दिलाया जाएगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा लगातार आधुनिक आधारभूत ढांचे, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मजबूत कनेक्टिविटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विधायक योगेंद्र राणा ने समस्त आमजन से आव्हान करते हुए कहा कि सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस ऐतिहासिक सौगात का साक्षी बनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग ले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को आयेंगे जींद सभी क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में ले भाग विधायक योगेंद्र राणा
