रतिया, 15 जनवरी:- देश के किसानों को सरकार की तरफ से हर सुविधाएं देने ओर इनकी आमदनी दुगनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नित नई स्कीमों को लागू कर रहे हैं ताकि किसानों को कृषि क्षेत्र में काम करते हुए कोई दिक्कत ना हो। यह बात एमिनेंट पर्सन सीएम विंडो व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य ओर धानक समाज उत्थान सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील इन्दौरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही है। 
उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है ताकि किसानों पर खेत बिजाई कटाई के लिए साधन सम्पन्न हो। सुनील इन्दौरा ने कहा कि अनुसूचित जाति के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए तीन लाख रुपए तक की सब्सिडी देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी दी जाती है वहीं इनकी फसलों को खरीद कर 24 घण्टे में इनके पैसे सिदे खातों में डाल दिए जाते है। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की सबसे अधिक 24 फसलों पर एमएसपी लागु कर रखी है जो दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत है। सुनील इन्दौरा ने कहा कि किसानों को फल, फूल, सब्जियां और रोजमर्रा में काम आने वाली खेती को बढ़ावा देना चाहिए जिससे उनकी आमदनी को ओर ज्यादा बढ़ावा मिल सके। इस मौके पर उनके साथ इकबाल सिंह, रणधीर सिंह मौलिया,कर्ण सिंह, जसविंदर सिंह आदि मौजूद थे।