हरियाणा/हिसार:- भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने मुख्यमंत्री की उस घोषणा को सराहनीय बताया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जनता के सुुझाव से प्रदेश का बजट तैयार होगा। उन्होंने कहा कि यह घोषणा सबका साथ, सबका विकास के दावे को सार्थक करती है। 
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह प्रयास व घोषणा सराहनीय है कि वे जनता के सुझाव के अनुसार प्रदेश का बजट तैयार कर रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में कार्यक्रम करके सुझाव लिए हैं वहीं आनलाइन माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए थे। 
मुख्यमंत्री का प्रयास है कि प्रदेश के बजट में हर नागरिक की भागीदारी हो और उसके सुझावों के अनुसार ही बजट तैयार किया जा सके। इससे प्रदेश के विकास में मदद मिलती है और नागरिकों को भी सम्मान मिलता है कि कोई सरकार उनके सुझावों से बजट तैयार कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश का बजट जनता के सुझावों व आशा के अनुरूप राहत देने वाला होगा। 
डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर अब ढाई गुणा हो गई है, जो सरकार के सकारात्मक प्रबंधन व हर वर्ग ​हितैषी नीतियां लागू करने का ​परिणाम है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के हित में कार्य करके जनकल्याणकारी नीतियां लागू कर रही है, जिसके सकारातमक परिणाम सबके सामने हैं। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी नागरिकों के सुझावों के अनुरूप बजट तैयार करने की मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रही है।