नवांशहर- ब्लड सेंटर नवांशहर में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती को समर्पित पंजाब पावर कारपोरेशन लिमिटेड नवांशहर की ओर से 25वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर डॉ. अजय बग्गा की देखरेख में लगाया गया, जिसका उद्घाटन गुरमेल सिंह एस.डी.ओ. व शादी राम सलोक रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान करके डॉ. अंबेडकर को याद करना एक नेक कार्य है। रक्तदान करने से किसी की मरती हुई जिंदगी को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर मोटिवेटर मोहन सिंह बूटा उटालां व सुरिंदर पाल महे ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया व उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 
इस मौके पर बख्शीश सिंह बछौरी, केहर सिंह सुपरिंटेंडेंट, सोमनाथ जेई, गुरदीप बाली एसए गढ़शंकर, खुशाल सिंह मल्ल, हुसन लाल भाटिया, रणजीत सिंह, कमलवीर जस्सल, सोमनाथ अंडर सेक्रेटरी, कुलवंत राय, डॉ. परमजीत सलोह, राकेश कुमार, परमजीत सिंह मीरपुर, सुरजीत सिंह, राम आसरा रिटायर जेई, चेत राम रतन, देस राज बाली नंबरदार, गुरमनजोत सिंह, राहित कुमार और सुनीता सलोह आदि मौजूद थे। 
समाचार लिखे जाने तक 50 यूनिट रक्तदान हो चुका है।