हरोली/ऊना, 21 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- आंगनवाड़ी सर्कल टाहलीवाल की कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण पखवाड़ा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्कल की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बच्चों के संतुलित और सही पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि शिशु के 6 माह की आयु पूरी होने के बाद उसे स्तनपान के साथ-साथ ऊपरी आहार देना अत्यंत आवश्यक होता है।
उन्होंने विस्तार से समझाया कि बच्चों को पोषक, गाढ़ा तथा घर का बना ताजा भोजन देना चाहिए। भोजन में दाल, चावल, हरी सब्जियां, घी, तेल और फलों को शामिल करने से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को जागरूक कर बच्चों में कुपोषण की समस्या को रोकना और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाना रहा।
इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा देवी, ममता देवी, सीमा देवी, सरिन्द्र कौर, राकेश कुमारी, बलविंद्र कौर, उषा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
टाहलीवाल आंगनवाड़ी सर्कल में पोषण पखवाड़ा आयोजित माताओं को बच्चों के सही आहार की दी गई जानकारी
