चंडीगढ़: दिल्ली में सीजेपी के जारी प्रदर्शनों और देशभर में छात्रों के बढ़ते आक्रोश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश के युवाओं का भविष्य और उनके हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं तथा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि पेपर लीक से जुड़े सभी मामलों में आरोपियों को जल्द से जल्द और कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।
इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और परीक्षा प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
