करनाल, 8 जून- भारत विकास परिषद्, कृष्ण शाखा द्वारा अटल पार्क में पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकेश अरोड़ा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई। शाखा के लगभग 50 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामूहिक रूप से 50 पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती सोनिया मेहता एवं समस्त टीम द्वारा समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु श्री मुकेश अरोड़ा का अंगवस्त्र व प्लांटर भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख श्री मुकेश ढींगरा जी तथा सह-प्रकल्प प्रमुख श्री संदीप मल्होत्रा ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
शाखा सचिव श्रीमती सुमन अरोड़ा ने कहा कि “एक पौधा – एक संकल्प, हरित एवं स्वच्छ भारत का विकल्प” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। अंत में सभी शाखा सदस्यों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई । शाखा सदस्यों ने यही संकल्प लिया कि हम सब मिलकर ऐसे प्रकल्प करते रहेंगे। जिससे पर्यावरण की हमेशा रक्षा होती रहे ।
भारत विकास परिषद् कृष्ण शाखा द्वारा पौधा वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
