साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 07 फरवरी, 2025: आज के व्यस्ततम और तनावपूर्ण माहौल में मनुष्य के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि जीवित रहने के लिए भोजन। ऐसे समय में ‘सीएम योग शाला’ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, जो पंजाब सरकार का सराहनीय कदम है।
यह बात एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर ने व्यक्त करते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण और व्यस्त जीवन में योग की महत्वपूर्ण भागीदारी से हर व्यक्ति अपने जीवन में बदलाव लाकर अपने जीवन को पूरी तरह खुशहाल बना सकता है।
उन्होंने बताया कि मोहाली में ‘सीएम दी योगशाला’ के लिए ट्रेनर सोनिया द्वारा नयन गांव में प्रतिदिन 6 योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं, जिसमें पहली कक्षा प्राचीन पंचमुखी, शिव मंदिर, मेन मार्केट में सुबह 10.55 से 11.55 बजे तक, दूसरी कक्षा आदर्श नगर, नजदीक बाबा बालक नाथ मंदिर में दोपहर 12.10 से 01.10 बजे तक, तीसरी कक्षा आदर्श नगर, नजदीक नेगी जनरल स्टोर में दोपहर 3.00 से 4.00 बजे तक, चौथी कक्षा निरंकारी भवन नजदीक आदर्श नगर में शाम 04.05 से 05.05 बजे तक, पांचवीं कक्षा आदर्श नगर में शाम 5.10 से 6.10 बजे तक तथा छठी कक्षा आदर्श नगर में शाम 6.15 से 7.15 बजे तक लगाई जाती है, जहां बिना किसी शुल्क के योग प्रशिक्षण दिया जाता है।
 एसडीएम मोहाली ने बताया कि ट्रेनर सोनिया लोगों की सुविधा के अनुसार प्रतिदिन 6 योग सत्र आयोजित कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि पंजाब सरकार ने ऐसा किया है कि आम लोगों की शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती को ध्यान में रखते हुए उनके लिए निशुल्क योग कक्षाओं का प्रबंध किया गया है।
 उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ‘सीएम योगशाला’ का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। योग ट्रेनर सोनिया का कहना है कि निरंतर योग अभ्यास से योग से जुड़े लोग स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की व्यस्तता को ध्यान में रखते हुए इन सत्रों का समय बहुत लचीला रखा गया है जो सुबह 10.55 बजे से शुरू होकर शाम 7.15 बजे तक चलते हैं। 
उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सत्र उनके घरों के नजदीक स्थित पार्कों, सामुदायिक केंद्रों और धर्मशालाओं में आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग योग कक्षाओं का लाभ उठा सकें। लोग निःशुल्क योग प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए टोल-फ्री नंबर 7669 400 500 डायल कर सकते हैं या https://cmdiyogshala.punjab.gov.in पर लॉग ऑन कर सकते हैं।