ऊना,11 फरवरी:- कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा अजौली की ओर से तथा नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तीय, डिजिटल साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन बुधवार को स्थानीय गांव की कृषि सहकारी सभा के परिसर में किया गया। इसमें गांव के लगभग 40 लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक राम कुमार कालिया ने लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, वाहन ऋण, फसल बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अटल बीमा योजना तथा डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने लोगों को किसी भी फ्रॉड कॉल से सावधान रहने और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने बचत योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसी के साथ भी अपने खाता और एटीएम की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर शिविर में सुनील कुमार, गोपाल, राम कुमार, गुरमुख आदि कई ने भाग लिया और बैंकिंग योजनाओं के बारे में जानकारी ली।
अजौली में लोगों ने वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर में जानी बैंकिंग योजनाएं
