डेराबस्सी (साहिबजादा अजीत सिंह नगर) 29 जनवरी, 2025: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जिले में शुरू की गई सीएम योगशाला लोगों को स्वस्थ जीवन के साथ-साथ मानसिक राहत भी दे रही है, जिसका लाभ हर आयु वर्ग के लोग उठा रहे हैं।
एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता ने बताया कि जीरकपुर और डेराबस्सी में पिछले एक साल से अधिक समय से विभिन्न स्थानों पर निशुल्क योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी वर्ग के योग साधक भाग ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि योग प्रशिक्षक गुरप्रदीप कौर जीरकपुर में रोजाना 6 योग कक्षाएं संचालित कर रही हैं। वे पहली क्लास रागलिया टावर्स, ढकोली, जीरकपुर में सुबह 06.05 से 07.05 बजे तक, दूसरी क्लास और तीसरी क्लास बसंत विहार फेज-1 पार्क ढकोली, जीरकपुर में सुबह 07.15 से 08.15 बजे तक और 09.00 से 10.00 बजे तक, चौथी क्लास श्री कृष्णा होम्स, ढकोली, जीरकपुर में सुबह 10.15 से 11.15 बजे तक, पांचवीं क्लास एयरफोर्स एन्क्लेव, शिव मंदिर, ढकोली, जीरकपुर में शाम 4.00 से 5.00 बजे तक और अंतिम क्लास कृष्णा एन्क्लेव, ब्लॉक बी और डी पार्क, ढकोली, जीरकपुर में शाम 05.05 से 06.05 बजे तक लगाते हैं। प्रशिक्षक गुरप्रदीप कौर ने बताया कि जीरकपुर में प्रतिदिन लगने वाली एक घंटे की योग कक्षाओं में प्रतिभागियों ने निरंतर योग अभ्यास से पुरानी मानसिक और शारीरिक बीमारियों से छुटकारा पाया है।
योगासनों से प्रतिभागियों को जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल व उच्च रक्तचाप तथा अन्य कई शारीरिक बीमारियों से राहत मिली है। वे शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए जरूरी योगासन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग शिविर में प्रतिभागियों को रोजाना कुछ योगासन के अलावा उनकी शारीरिक जरूरत के हिसाब से विशेष आसन करवाए जाते हैं। इन शिविरों में रोजाना हिस्सा लेने आने वाले विभिन्न प्रतिभागियों का कहना है कि योग शिविरों ने उनकी दिनचर्या को पूरी तरह से बदल दिया है तथा अब योग साधना उनके दैनिक जीवन का हिस्सा बन गई है। प्रशिक्षक ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से नियमित तौर पर योग कक्षाओं के लिए विशेषज्ञ योग प्रशिक्षक उपलब्ध करवाए गए हैं। सिर्फ एक फोन कॉल के जरिए किसी भी नए स्थान पर 25 साधकों का समूह फोन नंबर 76694-00500 पर संपर्क करके योग प्रशिक्षक की सेवाएं ले सकता है, जिसके लिए पंजाब सरकार की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
मुख्यमंत्री योगशाला में लोगों को मिल रहा है स्वस्थ जीवन का लाभ-एसडीएम अमित गुप्ता
