पटियाला:- पार्क हॉस्पिटल, पटियाला ने एक ही दिन में छह सफल कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट सर्जरी करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता उन्नत कार्डियक केयर में अस्पताल की बढ़ती क्षमताओं और इस क्षेत्र में गंभीर हृदय रोगों से पीड़ित मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज प्रदान करने की इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
बाईपास ग्राफ्ट ,जिसे आमतौर पर हार्ट बाईपास सर्जरी के रूप में जाना जाता है, एक बड़ी कार्डियक सर्जरी है। यह गंभीर कोरोनरी आर्टरी डिजीज  से पीड़ित मरीजों के दिल में ब्लड सर्कुलेशन को फिर से सुचारू रूप से बहाल करने के लिए की जाती है।
सभी सर्जरी को पार्क हॉस्पिटल की कार्डियक साइंसेज टीम, कंसलटेंट-सीटीवीएस सर्जन डॉ. सिद्धार्थ गर्ग, कंसलटेंट-सीटीवीएस सर्जन डॉ. रजत सिंधवानी, कंसलटेंट-कार्डियक एनेस्थीसिया डॉ. अर्जुन प्रताप जोशी और कंसलटेंट-कार्डियक एनेस्थीसिया एवं इंटेंसिविस्ट डॉ. गुरकीरत कौर  द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
अस्पताल प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि समय पर और प्रभावी कार्डियक केयर प्रदान करने में शामिल चिकित्सा पेशेवरों के समर्पण और सामूहिक प्रयासों को दर्शाती है।