मोहाली, 13 नवंबर 2024: पार्क ग्रेसियन हॉस्पिटल ने आज अपना नया संस्थान IMARS (मिनिमल एक्सेस, एडवांस्ड सर्जिकल साइंस एंड रोबोटिक सर्जरी) लॉन्च किया। इस संस्थान का उद्देश्य सर्जरी के क्षेत्र में सबसे उन्नत सुविधाएं और तकनीक प्रदान करना है।
प्रसिद्ध सर्जन प्रोफेसर (डॉ.) पवनिंदर लाल को IMARS संस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर लाल सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी के विशेषज्ञ हैं। उन्हें डॉ. बीसी रॉय राष्ट्रीय पुरस्कार और सरदार वल्लभ भाई पटेल पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।
इस संस्थान में नई रोबोटिक सर्जरी तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कठिन ऑपरेशन भी अधिक सटीकता और आसानी से किए जा सकेंगे। न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी के माध्यम से मरीजों को तेजी से ठीक होने, कम दर्द और छोटे निशान से लाभ होगा।
प्रोफेसर लाल ने कहा, "आईएमएआरएस की अध्यक्षता करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारा उद्देश्य नवीनतम तकनीक का उपयोग करके रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाला उपचार प्रदान करना है।"
पार्क ग्रीसियन हॉस्पिटल का यह कदम रोबोटिक सर्जरी और आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा।
पार्क ग्रेसियन अस्पताल ने प्रोफेसर (डॉ.) पवनिंदर लाल के नेतृत्व में IMARA संस्थान की शुरुआत की
