देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव शर्मा कालू ने पटियाला में कई कार्यक्रमों में भाग लेते हुए विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को बधाई दी तथा देश की प्रगति में अपना योगदान देने तथा देश की एकता व अखंडता के खिलाफ काम करने वाली ताकतों के खिलाफ डटकर खड़े होने का आह्वान भी किया।