एस.ए.एस. नगर, 02 जून 2025: मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार नशे के खिलाफ मुहिम के तहत जिले के विभिन्न गांवों में “नशा मुक्ति यात्रा” निकाल रही है, जिसमें गांव स्तरीय रक्षा समितियों के सदस्य, गांव के पंच-सरपंच, गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं।
इस बीच, हलका विधायक मोहाली कुलवंत सिंह के नेतृत्व में आज गांव नागरी, गीगा माजरा, मिढे माजरा और डेरी में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए ‘नशा मुक्ति यात्रा’ निकाली गई।
इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं व युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानना चाहिए तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा साझा की गई छोटी-छोटी जानकारियां प्रशासन व युवा पीढ़ी के लिए बहुमूल्य साबित हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार जहां नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, वहीं इस दलदल में फंसी हमारी युवा पीढ़ी की भी सुध ले रही है तथा नशा मुक्ति केंद्रों में उनका इलाज करवाया जा रहा है। विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि नशा एक कोढ़ है, इससे हर युवा को बचने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि अब गांव स्तर पर ग्राम रक्षा कमेटियों को भी जिम्मेदारी दी गई है कि वे युवाओं का सही मार्गदर्शन करें तथा उन्हें खेलों से जोड़कर नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें तथा समाज को इस बुराई से मुक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नशा न करने, नशे से दूर रहने के लिए लोगों को जागरूक करने तथा नशे की लत से ग्रस्त लोगों को नशा छुड़ाने में मदद करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दमनदीप कौर, एसडीएम मोहाली, हरजोत सिंह, नायब तहसीलदार, हरसिमरन सिंह बल, डीएसपी, धनवंत सिंह रंधावा, बीडीपीओ, जसपाल सिंह, जेई, सिमरन सिंह, एसएचओ सोहाना, जगतार सिंह, सरपंच, गांव नगरी, सतनाम सिंह सरपंच, गांव गीगा माजरा, मलकीत कौर, सरपंच, गांव मिढे माजरा, रणजीत कौर, सरपंच, गांव दैरी, अवतार सिंह मौली, बलजीत सिंह दैरी, डॉ. कुलदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, आर.पी. शर्मा, हरमेश सिंह कुंबा, अकबिंदर सिंह गोसल, आर.एस. ढिल्लों, हरपाल सिंह बराड़, अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह कुर्रा हलका संयोजक, वॉर ऑन ड्रग्स, सन्नी मौली, करमजीत गिर, ब्लॉक अध्यक्ष लक्की नगरी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
विधायक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में निकाली गई “नशा मुक्ति यात्रा”
